ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

IND vs NZ: सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा… दुबई में रोहित की पलटन बनी चैंपियन, एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड को रौंदा

Photo Source :

Posted On:Sunday, March 9, 2025

टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताब पर कब्जा कर लिया है। एकतरफा मुकाबले में रोहित की सेना ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। कीवी टीम द्वारा दिए गए 252 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने मात्र 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। फाइनल मैच में कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला और उन्होंने 76 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं श्रेयस अय्यर ने 48 रनों का योगदान दिया। आखिरी ओवरों में केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी की और भारतीय टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। गेंदबाजी में भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए।

टीम इंडिया बनी चैंपियन

टीम इंडिया ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा किया है। दुबई में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड द्वारा रखे गए 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर जडेजा के चौके के साथ भारतीय टीम ने तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 83 गेंदों पर 76 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं केएल राहुल ने 33 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.